MP के सीएम मोहन यादव 12वीं के टॉपर्स के खातों में 21 फरवरी को भेजेंगे लैपटॉप की राशि

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि राज्य सरकार 21 फरवरी को उन विद्यार्थियों के खाते में लैपटॉप की राशि भेजेगी जिन्होंने 12वीं की परीक्षा में अपने-अपने सरकारी स्कूलों की मेरिट सूची में स्थान पाया है। लैपटॉप के लिए प्रत्येक छात्र को ₹25,000 दिए जाएंगे। 89,710 मेधावी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

Load More