MP के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाए जाएंगे ट्रैफिक रूल्स, स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया एलान
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राज्य के स्कूलों के पाठ्यक्रम में यातायात के नियम शामिल किए जाएंगे। सिंह ने कहा, "बड़े होने पर कोई चीज़ सीखने से अच्छा है कि बचपन से ही छोटे-छोटे पाठ के ज़रिए बच्चों को सीख दी जाए। इस दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग काम कर रहा है।"