MP के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ाए जाएंगे भगवान राम व कृष्ण के पाठ: सीएम मोहन यादव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एलान किया है कि राज्य के स्कूलों व कॉलेजों में भगवान राम और कृष्ण के पाठ पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम व कृष्ण की उपलब्धियों को बताना ज़रूरी है। सीएम के मुताबिक, बीजेपी के घोषणा पत्र की बातों पर फैसला लेना शुरू कर दिया गया है।