MP के स्वास्थ्य केंद्र में 2-2 मिनट में हुई नसबंदी, ऑपरेशन के बाद ज़मीन पर लिटाई गईं 180 महिलाएं

धार (एमपी) के आदिवासी बहुल बाग क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नसबंदी कैंप में लापरवाही का मामला सामने आया है। लगभग 180 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया और आरोप है कि प्रत्येक ऑपरेशन मात्र 2-2 मिनट में पूरा किया गया। वहीं, ऑपरेशन के बाद महिलाओं को ज़मीन पर लिटा दिया गया। मामले में अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है।

Load More