MP कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 3 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी
मध्य प्रदेश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में उज्जैन के हरी फाटक इलाके में बनने वाले आरओबी, इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड रोड, नर्मदापुरम-टिमरनी रोड समेत अन्य प्रस्तावों को मंज़ूरी मिली। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि धार में बनने वाले प्रधानमंत्री मित्र पार्क से 3 लाख लोगों को नौकरी मिलेगी और 1 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार मिलेगा।