MP में 'ज़हरीले' कोदो व उसके पौधे ज़्यादा मात्रा में खाने से हुई थी 10 हाथियों की मौत: अधिकारी
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व (मध्य प्रदेश) में 10 हाथियों की मौत को लेकर वन विभाग के अधिकारी एल कृष्णमूर्ति ने बताया है कि उनकी मौत ज़्यादा मात्रा में 'ज़हरीले' कोदो व उसके पौधे खाने से हुई थी। बकौल अधिकारी, हाथियों के विसरा में 'न्यूरोटॉक्सिन साइक्लोपियाजोनिक एसिड पाया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, कोदो-बाजरा में भी यह एसिड पाया गया है।