MP में 19 साल बाद रूपा नदी उफान पर, घरों में भरा पानी व खिलौनों की तरह बहती दिखीं कार
बड़वानी (मध्य प्रदेश) में लगातार हो रही बारिश से रूपा नदी उफान पर है जिसके चलते मकानों-दुकानों में पानी घुस गया और कारें खिलौनों की तरह पानी में बह गईं जिसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि रूपा नदी 2006 के बाद अब इतने उफान पर है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।