एमपी में 31 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, चक्रवात 'अर्नब' का दिख सकता है असर
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में 31 अक्टूबर तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश तट से टकराने के बाद MP में गरज-चमक, 30-50 km/h तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में 2 नवंबर तक बारिश जारी रह सकती है।