MP कैबिनेट का फैसला, पूर्व अग्निवीरों को वर्दीधारी सेवाओं में मिलेगा 20% आरक्षण
मध्य प्रदेश मंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में पुलिस आरक्षक, जेल प्रहरी, वन रक्षक समेत वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों को 20% क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला लिया है। साथ ही कक्षा 1-8 के छात्रों को यूनिफॉर्म राशि के लिए ₹348 करोड़ और अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए ₹5,329 करोड़ की मंज़ूरी दी है।