MP में अनुकंपा नियुक्ति में फर्ज़ीवाड़ा, 2 बेटों के बाद बहू ने हासिल की सरकारी नौकरी

ग्वालियर (एमपी) में पीएचई विभाग में एक ही परिवार के 3 सदस्यों द्वारा अनुकंपा पर नौकरी लेने का मामला सामने आया है। कर्मचारी के जीवित रहते उसके बड़े बेटे ने उसकी मौत दिखाकर नौकरी ली फिर सच में मौत होने पर छोटे बेटे ने नौकरी हासिल की। बाद में बड़े बेटे की मौत होने पर उसकी पत्नी को नौकरी मिली।

Load More