MP में एक्सप्रेस-वे की मिट्टी से निकले चांदी के सिक्के, खजाना पाने के लिए उमड़ा गांव
मुरैना (एमपी) में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए डाली गई मिट्टी में चांदी के सिक्के मिले हैं जिसके बाद ग्रामीणों ने खजाना होने के शक में वहां खुदाई शुरू कर दी। पुरातत्व विभाग के अनुसार, बरामद सिक्के ब्रिटिश काल (वर्ष 1913, किंग जॉर्ज पंचम के समय) के हैं जिनका वजन करीब 11.6 ग्राम और शुद्धता लगभग 91% चांदी है।