MP में गणेश पंडाल के पास फूटी पाइप लाइन से निकला दूध जैसा पदार्थ, प्रसाद समझ पीने लगे लोग
मंडला (एमपी) में गणेश पंडाल के पास फूटी पाइप लाइन से दूध जैसा पदार्थ सड़क पर फैल गया जिसके बाद लोग इसे दैवीय शक्ति और प्रसाद मानकर पीने लगे और डिब्बे में भरकर घर ले जाने लगे। वहीं, भीड़ को रोकने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस को संदेह है कि यह कोई खतरनाक कैमिकल हो सकता है।