MP में घरेलू विवाद में मज़दूर ने ऐसिड पीकर दी जान, सुसाइड नोट में 4 नाम होने का दावा
गुना (एमपी) की श्रीराम कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के बाद 40-वर्षीय मज़दूर ने ऐसिड पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे ज़िला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी ने सास, देवर और देवरानी पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है जिसमें 4 लोगों के नाम हैं।