MP में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शूटिंग कोच अरेस्ट, मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो
इंदौर (एमपी) की एक शूटिंग अकादमी में छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों की शिकायत पर मोहसिन खान नामक कोच को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके मोबाइल में 100+ लड़कियों संग चैट और 10+ लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी हिंदू लड़कियों को निशाना बनाता व उसने 150+ लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया था।