MP में ट्रेन में पैसा देने से इनकार करने पर किन्नरों ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या
मध्य प्रदेश के विदिशा में गोंडवाना एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर रुपए देने से इनकार करने पर किन्नरों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ किन्नर युवक को बर्थ से नीचे गिराकर उसके ऊपर कूदते दिखाई दे रहे हैं। घटना 13 मार्च की बताई जा रही है।