MP में ट्रैफिक पुलिस के सामने युवकों ने ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय को पीटा, वीडियो आया सामने
देवास (एमपी) में ट्रैफिक पुलिस के सामने कुछ युवकों ने ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय को बीच सड़क पर पीटा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। रॉन्ग साइड से आ रहे युवकों की गाड़ी डिलीवरी बॉय की बाइक से टकरा गई जिसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।