MP में डॉक्टर ने बेटी की शादी में मेहमानों से तोहफे में लिए घर के पुराने सामान व पुराने कपड़े
इंदौर (मध्य प्रदेश) के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर भरत रावत ने अपनी डॉक्टर बेटी की शादी में मेहमानों से तोहफे के तौर पर घर के पुराने सामान व पुराने कपड़े लिए हैं। इन चीज़ों को एक एनजीओ के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों में बांटा जाएगा और एनजीओ ने सामान इकट्ठा करने के लिए विवाह स्थल पर स्टॉल भी लगाया था।