MP में तेज़ रफ्तार ऐम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार की मौत व एक गंभीर घायल
नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश) पिपरिया के पास पचलावरा-सांडिया मार्ग पर तेज़ रफ्तार ऐम्बुलेंस अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में प्रसूता, उसके नवजात और दो अन्य महिलाओं की मौत हो गई जबकि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग महिला की डिलीवरी करवाने के बाद घर लौट रहे थे। दुर्घटना में ऐम्बुलेंस पूरी तरह चकनाचूर हो गई।