MP में तीन लोगों ने युवक को श्मशान घाट के पास बुलाया, चाकू मारकर की हत्या
जबलपुर (एमपी) के सिहोरा में नुंजा कॉलोनी के श्मशान घाट के पास तीन लोगों ने 21-वर्षीय गणेश वंशकार की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने उसे बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक का छोटा भाई होने के चलते बुलाया था। मृतक के भाई ने साहिल चौधरी और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है।