MP में दारोगा ने शख्स को मर्सिडीज़ से 200 मीटर तक घसीटा, किया गया लाइन हाज़िर
ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में दारोगा ने अपनी मर्सिडीज़ कार के बोनट से एक शख्स को 200 मीटर तक घसीटा है जिसका वीडियो सामने आने के बाद दारोगा को लाइन हाज़िर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दारोगा 'नो पार्किंग ज़ोन' में कार्रवाई करने पहुंचे थे जिसके बाद उनकी होटल संचालक से बहस हुई थी।