MP में पंक्चर टायर बदलते समय टैंकर ने पिकअप को मारी टक्कर, एक परिवार के 5 लोगों की मौत
डिंडौरी (एमपी) में रविवार तड़के जबलपुर-अमरकंटक नैशनल हाईवे पर तेज़ रफ्तार टैंकर से कुचलकर एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, पिकअप सवार लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हाईवे पर पिकअप का टायर पंक्चर हो गया जिसे ठीक करते समय टैंकर ने टक्कर मारी जिससे 2 लोग हवा में करीब 10-फीट उछल गए।