MP में पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले 2 दोस्तों के शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विदिशा (एमपी) के आदमपुर गांव में रविवार सुबह पेड़ पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आकाश मीणा और 21 वर्षीय बाबू के रूप में हुई है। दोनों दोस्त और पड़ोसी थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Load More