MP में प्रेमी ने नर्सिंग छात्रा की चाकू मारकर की हत्या, की खुदकुशी की कोशिश
नरसिंहपुर (एमपी) में नर्सिंग का प्रशिक्षण लेने सरकारी अस्पताल पहुंची एक छात्रा की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। बकौल रिपोर्ट्स, हत्या करने के बाद आरोपी ने खुदकुशी करने की कोशिश की और नाकाम होने पर फरार हो गया। वहीं, हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।