MP में पुलिसकर्मी पर भड़के कांग्रेस विधायक, बोले- अबे ओए हाथ कैसे पकड़ रहा; वीडियो हुआ वायरल

टिमरनी (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक पुलिसकर्मी पर भड़कते हुए नज़र आ रहे हैं। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह संग शाह कलेक्टर कार्यालय (हरदा) जा रहे थे जहां एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया। इसपर नाराज़ शाह ने पुलिसकर्मी से कहा, "अबे ओए हाथ कैसे पकड़ा...मैं विधायक हूं।"

Load More