MP में पति की शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंची महिला, पति ने थाने के बाहर खुद को लगाई आग
भोपाल (एमपी) में एक महिला शुक्रवार को अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची जिसके बाद उसके पति ने वहां पहुंचकर थाने के बाहर खुद को आग लगा ली। बकौल रिपोर्ट्स, महिला का पति करीब 40% झुलस गया और उसकी हालत गंभीर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला का पति उसके चरित्र पर शक करता था जिसको लेकर विवाद हुआ था।