MP में बीच सड़क पर कार लगाकर सो गया ड्राइवर, घंटेभर जाम रहा हाईवे; शीशा तोड़कर जगाना पड़ा
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर रविवार दोपहर एक शख्स अपनी कार को बीच सड़क पर पार्क कर अंदर गहरी नींद में सो गया और एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। लोगों ने शीशा खटखटाकर उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा। सूचना पर पहुंची पुलिस और लोगों ने कार का शीशा तोड़कर शख्स को जगाया।