MP में बेटे की शादी कर लौट रहे परिवार की गाड़ी गहरी खाई में गिरी, 6 लोगों की मौत व 3 घायल
रायसेन (एमपी) में सोमवार सुबह एक गाड़ी 10 फीट गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। इंदौर का रहने वाला परिवार पटना (बिहार) में बेटे की शादी करके लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। बकौल रिपोर्ट्स, ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ।