MP में बदलेगा निकाय चुनाव का सिस्टम, अब सीधे जनता चुनेगी अध्यक्ष
मध्य प्रदेश की कैबिनेट ने मध्य प्रदेश नगर पालिका (संसोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दे दी है जिसके तहत अब नगरपालिका परिषद व नगर परिषदों के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता करेगी। पहले पार्षद, अध्यक्ष चुनते थे। कैबिनेट ने पुरानी गाड़ी स्क्रैप कराने वाले वाहन मालिकों को नए वाहन पर मोटरयान कर में 50% छूट देने का भी फैसला लिया।