MP में मेडिकल इंटर्न्स की हड़ताल खत्म, ₹21,500 स्टाइपेंड पर बनी सहमति
मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कई दिनों से चल रही मेडिकल इंटर्न्स की हड़ताल खत्म हो गई है। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ इंटर्न्स, 'जूडा' और एमटीए प्रतिनिधियों के बीच करीब डेढ़ घंटे चली बैठक में सहमति बन गई। उनका ₹14337/माह स्टाइपेंड अब बढ़ाकर ₹21,500 कर दिया गया है।