MP में मोबाइल टावर के टॉप पर खड़े होकर गुटखा खा रहे युवक का वीडियो हुआ वायरल
भोपाल (मध्य प्रदेश) में नशे में धुत एक युवक के 80 फीट ऊंचे मोबाइल टावर के टॉप पर खड़े होकर गुटखा खाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं, "पुलिस उसका इंतज़ार कर रही है।" एक यूज़र ने कहा, "भाई ने रजनीगंधा खाकर...सच में दुनिया को अपने कदमों के नीचे कर लिया।"