MP में मामा ने भांजी के बॉयफ्रेंड की जंगल में पत्थर से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
पन्ना (मध्य प्रदेश) में 17 वर्षीय भांजी के बॉयफ्रेंड की उसके मामा नीरज गौड़ ने साथी राजबहादुर के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने जंगल में पत्थरों से सिर कुचलकर शव चट्टानों के बीच छिपा दिया। संदीप की मां ने 10 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 सितंबर को शव मिला, पुलिस ने मामा को गिरफ्तार कर लिया।