MP में महिला जज से ₹500 करोड़ फिरौती मांगने वाला 74 वर्षीय बुज़ुर्ग गिरफ्तार

रीवा (मध्य प्रदेश) में महिला जज को धमकी भरा पत्र भेजकर ₹500 करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी 74-वर्षीय बुज़ुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी देवराज ने बताया कि उसके गांव के ही संदीप नामक शख्स से कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था लेकिन पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने संदीप को फंसाने के लिए यह साज़िश रची थी।

Load More