MP में रील बनाने की सनक में रोड पर गाड़ियों के आगे जाकर लेट गई युवती, वीडियो आया सामने
इंदौर (एमपी) का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती कथित तौर पर रील बनाने के लिए रोड पर गाड़ियों के सामने ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटी नज़र आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने युवती पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, आलोचना के बाद युवती ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है।