MP में लगे 'गुमशुदा मंत्री विजय शाह को ढूंढने वाले को मिलेगा ₹11,000 का इनाम' के पोस्टर
इंदौर (मध्य प्रदेश) में कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं जिनमें लिखा है, "गुमशुदा की तलाश, ढूंढकर लाने वाले को ₹11,000 का इनाम दिया जाएगा।" कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल ने कहा, "कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अनर्गल बयान देने के बाद से शाह गायब हैं। वे इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक में भी उपस्थित नहीं थे।"