MP में शुरू हुई मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना, किसानों को मिलेंगे ₹4000/हेक्टेयर
एमपी सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना शुरू की है जिसके तहत धान की खेती करने वाले किसानों को ₹4,000/हेक्टेयर की सहायता दी जाएगी। राज्य में लाखों किसान धान की खेती करते हैं लेकिन बाज़ार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कई बार उन्हें घाटा होता है जिसकी भरपाई और किसानों को प्रोत्साहन देने के लिए इसकी शुरुआत की गई।