MP में सांप के काटने के बाद झाड़फूंक के चलते देरी से अस्पताल पहुंची युवती, हुई मौत
मुरैना (मध्य प्रदेश) के बांसी गांव में एक युवती को सांप के काटने के बाद परिजन झाड़फूंक करवाने ले गए जिसके चलते देर से अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई है। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।