MP में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में जनप्रतिनिधियों को देर से आने के कारण रोका गया
एमपी के सिवनी में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में देर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों को प्रिंसिपल ने कार्यक्रम में जाने की अनुमति नहीं दी जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में जनप्रतिनिधि प्रिंसिपल से बातचीत करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, प्रिंसिपल उनसे कह रही हैं कि कार्यक्रम संपन्न हो चुका है।