MP में हथियार लेकर कोर्ट पहुंची महिला, बोली- मुझे जेल जाना है; मची अफरा-तफरी

मुरैना (एमपी) ज़िला अदालत में सोमवार को एक महिला अवैध हथियार लहराते हुए पहुंच गई जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं, पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया। रेखा राठौर नामक इस महिला ने पूछताछ में बताया कि पति की प्रताड़ना और न्याय न मिलने के चलते वह जानबूझकर हथियार लेकर आई ताकि वह जेल जा सके।

Load More