MP सरकार ने CWG में सिल्वर विजेता अजय व यामिनी के लिए किया जॉब व ₹25 लाख इनाम का एलान
एमपी सरकार ने CWG-2026 में सिल्वर मेडल जीतने वाली यामिनी मौर्य और अजय बाबू को ₹25 लाख इनाम और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। यामिनी ने महिलाओं के 57-किलोग्राम जूडो वर्ग में जबकि अजय ने पुरुषों के 79-किलोग्राम वेटलिफ्टिंग वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, "उनकी सफलता एमपी के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।"