MP सरकार ने लिया फैसला, लाडली बहना योजना से हटाए जाएंगे 1.63 लाख महिलाओं के नाम
मध्य प्रदेश सरकार ने बताया है कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में शामिल 1.63 लाख महिलाओं के नाम इससे हटा दिए जाएंगे। दरअसल, 18-60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं और इसमें शामिल 1.63 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिनकी उम्र 60-वर्ष से अधिक हो चुकी है। इन महिलाओं को जनवरी से योजना का लाभ नहीं मिलेगा।