MPESB ने जारी किया 2025 में होने वालीं 15 भर्ती व 5 प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने 2025 में होने वालीं 15 भर्ती परीक्षाओं और 5 प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार, भर्ती परीक्षा की शुरुआत 15 फरवरी को समूह-05 स्टाफ नर्स संयुक्त भर्ती परीक्षा से होगी और अंत दिसंबर में उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा से होगा। प्रवेश परीक्षा मई-जून 2025 में आयोजित की जाएंगी।