MPL में विकेटकीपर ने एक ही थ्रो से गिरा दीं दोनों तरफ की गिल्लियां, वायरल हुआ वीडियो

महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (एमपीएल) में रायगढ़ रॉयल्स के खिलाफ पुणेरी बप्पा के विकेटकीपर सूरज शिंदे ने एक ही थ्रो से दोनों तरफ की गिल्लियां गिरा दीं जिसका वीडियो वायरल हुआ है। शिंदे ने शुरुआत में स्ट्राइकर एंड पर थ्रो मारा और गेंद विकेट से टकराकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप से टकरा गई। इसमें नॉन-स्ट्राइकर एंड का बल्लेबाज़ रन-आउट हो गया।

Load More