उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने एमपॉक्स को लेकर राज्य में एडवाइज़री जारी की है। राज्य में अधिकारियों को संदिग्ध मरीज़ों की पहचान करने, उनका सैंपल लेने और उनको इलाज के लिए भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य के सभी ज़िलों के एंट्री पॉइंट्स पर मरीजों की स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं।