MPSC ने एनिमल हसबेंडरी ग्रुप-A के 311 पदों पर निकाली भर्ती, ₹1.90 लाख तक होगी सैलरी
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने पशु पालन विभाग में एनिमल हसबेंडरी ग्रुप-ए के 311 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹60,000 से ₹1,90,800 तक का वेतन मिलेगा।