महंगे कच्चे माल की मार से MRF का नेट प्रॉफिट धड़ाम! मुनाफा 26.6% लुढ़का, ₹3 डिविडेंड का एलान
टायर बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी MRF की जुलाई-सितंबर तिमाही में बिक्री तो अच्छी रही लेकिन महंगे कच्चे माल ने मुनाफे घटा दिया। इस दौरान कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 26.6% घटकर ₹386.99 करोड़ रहा, कच्चे माल की लागत 43.1% बढ़कर ₹6,552.57 करोड़ हो गई जबकि रेवेन्यू 17.4% बढ़कर ₹8,660.19 करोड़ रहा। बोर्ड ने ₹3 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया।