MRF का Q4 में 37% बढ़ा मुनाफा, ₹229 के डिविडेंड का किया एलान

दिग्गज टायर कंपनी एमआरएफ का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 37.6% उछलकर ₹702 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 13.7% बढ़कर ₹8,044 करोड़ हो गया जबकि ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 21.5% उछलकर ₹1,305.3 करोड़ पर पहुंच गया। वहीं, एमआरएफ ने ₹229 के फाइनल डिविडेंड का एलान किया है।

Load More