21 साल बाद भी नहीं टूटा है MS धोनी का ODI वर्ल्ड रिकॉर्ड
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183*(145) रन बनाए थे। उन्होंने पारी में 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। मेन्स वनडे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर का यह अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। भारत ने 299 रन का लक्ष्य 23 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया था।