MTR फूड्स की मालकिन कंपनी ऑर्कला इंडिया ने IPO के लिए किया आवेदन
एमटीआर फूड्स की मालिक ऑर्कला इंडिया ने मंगलवार को सेबी के पास आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल किया। कंपनी के आईपीओ में प्रमोटर और अन्य शेयरधारकों द्वारा 2.28 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है। गौरतलब है, एमटीआर फूड्स खाद्य कंपनी है जो मुख्यत: मसाले और रेडी-टू-ईट मील्स तैयार करती है।