NASA ने अंतरिक्ष से लाइरिड उल्का वर्षा की तस्वीरें की शेयर
नासा की अंतरिक्षयात्री जेसिका मीर ने आईएसएस से चल रही लाइरिड उल्का वर्षा की तस्वीर शेयर की है। यह एक वार्षिक घटना है जो हर साल अप्रैल में तब होती है जब पृथ्वी धूमकेतुओं के मलबे से होकर गुज़रती है। जैसे ही ये कण वायुमंडल में प्रवेश करते हैं, वे जल जाते हैं जिससे चमकीले 'टूटते तारे' बनते हैं।