NBA का फाइनल मैच देखते हुए सो गए थे ट्रंप, वीडियो हुआ वायरल
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप NBA फाइनल्स के तीसरे मैच के दौरान कथित तौर पर सोते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 79 वर्षीय ट्रंप पर पहले भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में सो जाने के आरोप लग चुके हैं। हालांकि, उनकी सरकार और विदेश मंत्री मार्को रूबियो ऐसे दावों को लगातार खारिज करते रहे हैं।